NDA Syllabus 2024 in Hindi: UPSC ने 15 may 2026 को अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर NDA 2 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया था. अभ्यार्थियों द्वारा आगामी एनडीए परीक्षा के लिए जिन विषयों का अध्ययन किया जायेगा उसकी सम्पूर्ण जानकारी अभ्यार्थियों को होनी चाहिए.
एनडीए 2024 सिलेबस में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।NDA Syllabus के साथ-साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा आवश्यकताओं और प्रारूप को समझने के लिए एनडीए परीक्षा पैटर्न 2024 की जांच करनी चाहिए। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको हिंदी में एनडीए सिलेबस 2024, एनडीए परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना आदि मिलेगी. यदि आप NDA Syllabus को विस्तार से जानना चाहते है तो NDA Syllabus को प्राप्त करने के लिये इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े.
NDA Syllabus 2024: Overview
| Name of Exam | NDA 1 2024 |
| Article Category | Syllabus |
| Exam Type | Offline |
| Total no. of Question | 270 Questions |
| Duration | Total (5 hours) |
| Date of Examination | 3rd September |
| Negative Marking | 1/3 |
| Total Marks | 900 marks |
| Official Website | https://nda.nic.in/ |
NDA Syllabus Exam Pattern 2024
इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को NDA Syllabus के साथ-साथ उसके परीक्षा पैटर्न को भी अवलोकन कर लेना चाहिये.जिसे निचे निम्न तालिका के माध्यम से समझाया गया है-
| Subject | Duration | Maximum Marks |
| Mathematics | 2½ Hours | 300 |
| General Ability Test | 2½ Hours | 600 |
| Total | 5 Hours | 900 |
| SSB Test/Interview | - | 900 |
Some Important Subjects For NDA Syllabus2024 in hindi
NDA Syllabus 2024 पीडीएफ को दो विषयों में विभाजित किया गया है जिनका नाम गणित और सामान्य योग्यता परीक्षण है इसके अलावा, एनडीए सामान्य योग्यता परीक्षणके सिलेबस को दो उप-भागों में विभाजित किया गया है जो सामान्यत अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान है अंग्रेजी में एनडीए सिलेबस 2024 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल और वर्तमान घटनाओं जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। नीचे NDA Syllabus की सभी विषयों के लिए विस्तृत जानकारी के लिये अंत तक बने रहे.
NDA Mathematics Syllabus 2024
NDA Mathematics Syllabus की जानकारी आपको निचे पॉइंटो से समझाया गया है Maths में से 300 मार्क्स के प्रश्न पूछे जांएगे. जिसका आपक ध्यानपुर्वक अध्ययन करना चाहिए.
| आव्यूह और निर्धारक: | सेट की अवधारणा, सेट पर संचालन, वेन आरेख, डी मॉर्गन नियम, कार्तीय गुणन, संबंध, समकक्ष संबंध, संख्याओं की द्वयाधारी (बाइनरी) पद्धतिएक रेखा पर वास्तविक संख्याओं का निरूपण, समिश्र संख्या-मूल गुण,एकता की घनमूल, मापांक, तर्क, दशमलव पद्धति में एक संख्या का द्विआधारी पद्धति में रूपांतरण और इसके विपरीत, अंकगणित, वास्तविक गुणांक के साथ द्विघात समीकरण,ज्यामितीय और हरात्मक श्रेढी, रेखांकन द्वारा दो चर के रैखिक असमानताओं का हल, क्रमचय और संचय, द्विपद प्रमेय और इसके अनुप्रयोग, लघुगणक और उनके अनुप्रयोग। |
| बीजगणित | सेट की अवधारणा, सेट पर संचालन, वेन आरेख, डी मॉर्गन नियम, कार्तीय गुणन, संबंध, समकक्ष संबंध, एक रेखा पर वास्तविक संख्याओं का निरूपण, समिश्र संख्या-मूल गुण, मापांक, तर्क, एकता की घनमूल, संख्याओं की द्वयाधारी (बाइनरी) पद्धति, दशमलव पद्धति में एक संख्या का द्विआधारी पद्धति में रूपांतरण और इसके विपरीत, अंकगणित, ज्यामितीय और हरात्मक श्रेढी, वास्तविक गुणांक के साथ द्विघात समीकरण, रेखांकन द्वारा दो चर के रैखिक असमानताओं का हल, क्रमचय और संचय, द्विपद प्रमेय और इसके अनुप्रयोग, लघुगणक और उनके अनुप्रयोग |
| दो और तीन आयामों की विश्लेषणात्मक ज्यामिति: | आयताकार कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दूरी सूत्र, विभिन्न रूपों में एक रेखा का समीकरण, दो रेखाओं के बीच का कोण, एक रेखा से एक बिंदु की दूरी, मानक और सामान्य रूप में एक वृत्त का समीकरण, परवलय, दीर्घवृत्त और अतिपरवलय के मानक रूप। एक शंकु की उत्केन्द्रता और अक्ष, त्रिविम समष्टि में बिंदु, दो बिंदुओं के बीच की दूरी, दिशा कोसाइन और दिशा अनुपात, समीकरण दो बिंदु, दिशा कोसाइन और दिशा अनुपात, एक समतल का समीकरण और विभिन्न रूपों में एक रेखा, दो रेखाओं के बीच का कोण और दो समतलों के बीच का कोण, गोले का समीकरण। |
| त्रिकोणमिति | कोण और उनकी माप डिग्री और रेडियन में, त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय तत्समक योग और अंतर सूत्र, एकाधिक और उप-एकाधिक कोण, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन, अनुप्रयोग- ऊंचाई और दूरी, त्रिकोण के गुण |
| अवकल गणित: | एक वास्तविक मान फलन की अवधारणा – प्रांत परिसर तथा रेखांकन। संयुक्त फलन, एकैकी, आच्छादक और व्युत्क्रमणीय फलन। सीमा की धारणा, मानक सीमा- उदाहरण। फलन की सततता – उदाहरण, सतत फलन पर बीजगणितीय संक्रिया। एक बिंदु पर फलन का अवकलज, एक अवकलज-अनुप्रयोगों की ज्यामितीय और भौतिक व्याख्या। फलन का योग, गुणनफल और भागफल के अवकलज, दूसरे फलन के संबंध में किसी फलन का अवकलज, एक संयुक्त फलन का अवकलज। द्वितीय कोटि का अवकलज। वर्धमान और ह्रासमान फलन। उच्चिष्ठ और निम्निष्ठ के प्रश्नों में अवकलज का अनुप्रयोग। |
| सांख्यिकी और प्रायिकता: | सांख्यिकी: डेटा का वर्गीकरण, आवृत्ति वितरण, संचयी आवृत्ति वितरण – उदाहरण। सचित्र प्रदर्शन -हिस्टोग्राम, पाई चार्ट, आवृत्ति बहुभुज – उदाहरण। केंद्रीय प्रवृत्ति के माप – माध्य, माध्यिका और बहुलक। भिन्नता और मानक विचलन – निर्धारण और तुलना। सहसंबंध और समाश्रयण। प्रायिकता: यादृच्छिक परिक्षण, परिणाम और संबंधित प्रतिदर्श समष्टि, घटनाएँ, परस्पर अपवर्जी और निःशेष घटनाएँ, असंभव और निश्चित घटनाएँ। घटनाओं का संघ और सर्वनिष्ठ। पूरक, प्रारंभिक और समग्र घटनाएं। प्रायिकता की परिभाषा- शास्त्रीय और सांख्यिकीय – उदाहरण। प्रायिकता पर प्राथमिक प्रमेय – सरल प्रश्न। सशर्त प्रायिकता, बेयस की प्रमेय – सरल प्रश्न। प्रतिदर्श समष्टि के फलन के रूप में यादृच्छिक चर। द्विपद वितरण, द्विपद वितरण को बनाने वाले यादृच्छिक परिक्षणों के उदाहरण। |
| समाकलन गणित और अवकल समीकरण: | अवकलन के व्युत्क्रम के रूप में समाकलन, प्रतिस्थापन द्वारा और भागों द्वारा समाकलन, बीजगणितीय व्यंजक, त्रिकोणमितीय, घातीय और अतिपरवलयिक फलन से युक्त मानक समाकलन। निश्चित समाकलों का मूल्यांकन – वक्रों से घिरे समतल क्षेत्रों के क्षेत्रों का निर्धारण – अनुप्रयोग। अवकल समीकरण की कोटि और घात की परिभाषा, उदाहरण द्वारा अवकल समीकरण का निर्माण। एक अवकल समीकरणों का सामान्य और विशेष हल, विभिन्न प्रकार के प्रथम कोटि और प्रथम घात के अवकल समीकरण का हल – उदाहरण। विकास और क्षय के प्रश्नों में अनुप्रयोग। |
| सदिश बीजगणित: | दो और तीन आयामों में सदिश, एक सदिश की परिमाण और दिशा। इकाई और शून्य सदिश, सदिशों का योग, सदिश का अदिश गुणन, दो सदिशों का अदिश गुणनफल या डॉट गुणनफल। दो सदिश का सदिश गुणनफल या क्रॉस गुणनफल। अनुप्रयोग – बल द्वारा किया गया कार्य और बल का आघूर्ण और ज्यामितीय प्रश्नों में। |
NDA General ability Test Syllabus 2024
General ability Test के अंतर्गत दो विषय शामिल होते है
- अंग्रेजी
- सामान्य ज्ञान
1. अंग्रेजी :- अंगेजी विषय सामान्य योग्यता टेस्ट का ही एक भाग है जिसमे उम्मीदवार के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए सिलेबस में विभिन्न बिन्दुओ को शामिल किया गया है अंग्रेजी में प्रश्न पत्र उम्मीदवार की अंग्रेजी की समझ और रीडिंग जैसे शब्दों के उपयोग की जांच के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें ये व्याकरण और उपयोग, शब्दावली, विस्तारित पाठ में समझ और सामंजस्य।यह पेपर अधिकतम 200 अंको के लिये होता है.
2. सामान्य ज्ञान :-सामान्य ज्ञान में 6 खंड विभाजित किये गये है. उम्मीदवारों को यूपीएससी एनडीए 2024 परीक्षा के लिए इन सभी खंडों के विषयों की तैयार करनी होंगी. जिसे निम्न प्रकार समझाया गया है-
| A भौतिकी | भौतिक गुण और पदार्थ की अवस्थाएँ,, बलों का समानांतर चतुर्भुज, पिंडों की स्थिरता और संतुलन, गुरुत्वाकर्षण, कार्य के प्रारंभिक विचार, शक्ति और ऊर्जा। ऊष्मा के प्रभाव, तापमान और ऊष्मा का मापन, द्रव्यमान, भार, आयतन, घनत्व और विशिष्ट गुरुत्व, आर्किमिडीज़ का सिद्धांत, दाब बैरोमीटर। वस्तुओं की गति, वेग और त्वरण, न्यूटन के गति के नियम, बल और संवेग अवस्था परिवर्तन और गुप्त ऊष्मा, ऊष्मा के संचरण के तरीके। ध्वनि तरंगें और उनके गुण, सरल वाद्य यंत्र। प्रकाश, परावर्तन और अपवर्तन का सरल रेखीय प्रसार। गोलाकार दर्पण और लेंस, मानव नेत्र। प्राकृतिक और कृत्रिम चुंबक, एक चुंबक के गुण, पृथ्वी एक चुंबक के रूप में स्थैतिक और विद्युत धारा, चालक और कुचालक, ओम का नियम, सरल विद्युत सर्किट, ताप, प्रकाश और धारा के चुंबकीय प्रभाव, विद्युत शक्ति का मापन, प्राथमिक और माध्यमिक सेल, एक्स-रे का उपयोग। निम्नलिखित के कार्य में सामान्य सिद्धांत: सरल पेंडुलम, सरल पुली, साइफन, लीवर, गुब्बारा, पंप, हाइड्रोमीटर, प्रेशर कुकर, थर्मस फ्लास्क, ग्रामोफोन, टेलीग्राफ, टेलीफोन, पेरिस्कोप, टेलीस्कोप, माइक्रोस्कोप, मेरिनर कम्पास; बिजली कंडक्टर, सुरक्षा फ्यूज। |
| B रसायन विज्ञान | भौतिक और रासायनिक परिवर्तन। तत्व, अम्ल, क्षार और लवण। कार्बन- विभिन्न रूप। उर्वरक- प्राकृतिक और कृत्रिम। साबुन, कांच, स्याही, कागज, सीमेंट, पेंट, माचिस और गन-पाउडर जैसे पदार्थों को बनाने में प्रयुक्त सामग्री।मिश्रण और यौगिक, प्रतीक, सूत्र और सरल रासायनिक समीकरण, रासायनिक संयोजन का नियम (प्रश्नों को छोड़कर)। वायु और जल के गुण। हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीकरण और अपचयन की बनाने की विधि एवं गुण। परमाणु, परमाणु तुल्यांकी और आणविक भार, संयोजकता की संरचना के बारे में प्राथमिक विचार. |
| C (सामान्य विज्ञान) | सजीव और निर्जीव में अंतर। सौर मंडल- उल्का और धूमकेतु, ग्रहण। प्रख्यात वैज्ञानिकों की उपलब्धियां।जीवन का आधार- कोशिका, प्रोटोप्लाज्म और ऊतक। पौधों और जानवरों में विकास और प्रजनन। मानव शरीर और उसके महत्वपूर्ण अंगों का प्रारंभिक ज्ञान। सामान्य महामारी, उनके कारण और बचाव। भोजन – मनुष्य के लिए ऊर्जा का स्रोत। भोजन के घटक, संतुलित आहार। |
| D (इतिहास/स्वतंत्रता आंदोलन) | पंचायती राज, सहकारिता और सामुदायिक विकास। भूदान, सर्वोदय, राष्ट्रीय एकता और कल्याणकारी राज्य, महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षाएँ। आधुनिक दुनिया को आकार देने वाली ताकतें; पुनर्जागरण, अन्वेषण और खोज; अमेरिकी स्वतंत्रता का युद्ध। फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति और रूसी क्रांति। समाज पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रभाव।संस्कृति और सभ्यता पर जोर देने के साथ भारतीय इतिहास का एक व्यापक सर्वेक्षण। भारत में स्वतंत्रता आंदोलन। भारतीय संविधान और प्रशासन का प्रारंभिक अध्ययन। भारत की पंचवर्षीय योजनाओं का प्राथमिक ज्ञान एक विश्व की अवधारणा, संयुक्त राष्ट्र, पंचशील, लोकतंत्र, समाजवाद और साम्यवाद। वर्तमान विश्व में भारत की भूमिका। |
| E (भूगोल) | पृथ्वी की गतियाँ और उनके प्रभाव। पृथ्वी की उत्पत्ति। चट्टानें और उनका वर्गीकरण; अपक्षय- यांत्रिक और रासायनिक, भूकंप और ज्वालामुखी।पृथ्वी, उसका रूप और आकार। अक्षांश और देशांतर, समय की अवधारणा। अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा। महासागरीय धाराएं और ज्वार-भाटा वायुमंडल और इसकी संरचना; तापमान और वायुमंडलीय दाब, ग्रहों की हवाएं, चक्रवात और प्रतिचक्रवात; आर्द्रता; संक्षेपण और वर्षा; जलवायु के प्रकार, विश्व के प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्र। भारत का क्षेत्रीय भूगोल- जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति। खनिज और शक्ति संसाधन; कृषि और औद्योगिक गतिविधियों का स्थान और वितरण। महत्वपूर्ण समुद्री बंदरगाह और भारत के मुख्य समुद्री, भूमि और हवाई मार्ग। भारत के आयात और निर्यात की मुख्य वस्तुएँ। |
| F (वर्तमान घटनाएँ) | वर्तमान महत्वपूर्ण विश्व घटनाएँ।हाल के वर्षों में भारत में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का ज्ञान प्रमुख व्यक्तित्व- भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों, जिनमें सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों से जुड़े लोग शामिल हैं। |
Intelligent and Personalty test (Interview) 2024
उपरोक्त पेपर जो आपको NDA Syllabus के लिये बताये है उनको पास करने के पश्चात् अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है साक्षात्कार में दो चरण शामिल होते है
| Stage | Important Subject |
| Stage 1 |
|
| Stage 2 |
|
Important Link for NDA Syllabus 2024
NDA Syllabus के लिये आपको विभिन लिंक निचे दिए जा रहे है-
| NDA Notification |
| Official website |
NDA Syllabus 2024 FAQ’s
Q. 1 NDA Syllabus 2024 को कब जारी किया गया ?
Ans. NDA Syllabus 2024 को उसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर किया गया है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिये इस आर्टिकल को पूरा पढ़े.
Q.2 NDA Syllabus 2024 को हिंदी में जानकारी कहा से प्राप्त करे ?
Ans. NDA Syllabus 2024 को हिंदी में जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी है.